हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ में बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं और बच्चों की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश में बच्चों की शिक्षा, संरक्षण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने की। इस दौरान भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: चोरगलिया में मेधावी छात्राएं सम्मानित दर्जाधारी मोहन पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष दि...