हल्द्वानी, अगस्त 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ बच्चों में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। शहर के सरकारी अस्पतालों की बाल रोग ओपीडी में वायरल से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बेस अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 150 बच्चे पहुंचे, जबकि एसटीएच में 180 बच्चों ने बाल रोग विशेषज्ञों से परामर्श लिया। चिकित्सकों के मुताबिक ओपीडी में पहुंचने वाले करीब 30 फीसदी बच्चों में वायरल संक्रमण के लक्षण सामने आ रहे हैं।

बच्चों में गले में संक्रमण और दर्द बच्चों में गले में संक्रमण और दर्द की शिकायत सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। सिरदर्द, कफ, शरीर में दर्द, कमजोरी और बुखार की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। कई बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्हें दो-तीन दिन से लगातार खांसी और गले में खराश की शिकायत है। मौसम में लगातार ...