हल्द्वानी, जुलाई 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास हल्दूचौड़ में आयोजित दो दिवसीय बाल फिल्म समारोह का दूसरा दिन बेहद ज्ञानवर्धक रहा। समारोह के दूसरे दिन बच्चों ने बाल मनोविज्ञान और पर्यावरणीय चेतना पर आधारित देश-विदेश की बेहतरीन फिल्में और डॉक्युमेंट्री देखीं। संयोजक नवेंदु मठपाल ने बच्चों को भारतीय सिनेमा के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया। बच्चों ने इकतारा समूह की चर्चित फिल्म चंदा के जूते, ऑस्कर के लिए नामांकित पहली ईरानी फिल्म, माजिद मजीदी निर्देशित चिल्ड्रन ऑफ हेवन, प्रसिद्ध फिल्मकार क्रिस जॉर्डन की डॉक्यूमेंट्री अल्बाट्रॉस भी दिखाई गई। यहां हॉस्टल वार्डन हिमांशु पांडे, प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद्र सिंह, महेश चंद्र जोशी, मोहित सिंह, विजय राज, भावना मेहता, मंजू मिश्र...