हल्द्वानी, जुलाई 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी का पोस्टमार्टम हाउस लगातार सुर्खियों में आ गया। पिछले दिनों लाशें बदलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब पोस्टमार्टम हाउस में तैनात एक वार्ड ब्वॉय साप्ताहिक अवकाश के दिन लाठी लेकर फॉरेंसिक विभाग के एचओडी पर हमलावर हो गया। कर्मचारी ने चैनल गेट बंदकर हंगामा मचा रहे वार्ड ब्वॉय को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी सोमवार सुबह पोस्टमार्टम स्थल कम और विवाद का अखाड़ा ज्यादा नजर आई। पांच शवों के पोस्टमार्टम के बीच वार्ड ब्वॉय बबलू लाठी लेकर पहुंच गया और फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार सिंह से उलझ पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे मोर्चरी के भीतर जाने से रोका और बाद मे...