हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बिंदुखत्ता स्थित पश्चिमी राजीव नगर निवासी 37 वर्षीय भगवंत राम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एसटीएच लाए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार भगवंत राम लालकुआं स्थित एक फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में विषैला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...