Haldwani News: फटी ड्रेस और टूटे जूतों में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आधा शैक्षणिक सत्र बीतने के बाद भी नैनीताल जिले के कई सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूते और बैग की राशि नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को 'हिन्दुस्तान' टीम ने स्कूलों की पड़ताल की तो राजकीय प्राथमिक विद्यालय वनभूलपुरा और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वनभूलपुरा में बच्चे पुराने और फटे कपड़ों के साथ टूटे जूते पहनकर स्कूल आते मिले। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें अब तक ड्रेस, बैग और जूतों के लिए धनराशि नहीं मिली है। ड्रेस की रकम न मिलने के कारण बच्चे पुराने और फटे कपड़ों में स्कूल आने को मजबूर हैं, वहीं जूतों की राशि नहीं मिलने से टूटे जूतों से काम चला रहे हैं। छात्र आदित्य ने बताया कि ड्रेस की रकम नहीं मिलने से उसे पुराने और फटे कपड़ों में स्कूल आना पड़ रहा है। छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.