हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सोमवार को महाविद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकाल की सराहना की गई। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जीवन में प्रगति के लिए अनुशासन और समय का महत्व समझना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. हेमचंद्र दुबे, प्रो. माया शुक्ला, डॉ नीता शाह, डॉ.दीपा पांडे, डॉ. नीलम,डॉ. मंजरी जोशी,डॉ. गणेश नेगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...