हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। फेसबुक पर शुगर की दवा का विज्ञापन देख खरीदारी करने वाले शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी से हुई ठगी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दवा खरीदने के बाद ठग ने अधिकारी को करीब आठ लाख रुपये कीमत की कार इनाम में मिलने का झांसा दिया था। प्रशासनिक अधिकारी से कुल साढ़े तीन लाख से अधिक की ठगी हुई है। हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले उन्होंने फेसबुक पर शुगर की दवा का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए माध्यम से उन्होंने ऑनलाइन दवा मंगाई। इसके बाद लगातार दवा खरीदने के दौरान संबंधित व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। फोन करने वाले ने बताया कि अधिक मात्रा में दवा खरीदने के कारण उनके नाम करीब आठ लाख रुपये कीमत की कार का इन...