हल्द्वानी, जुलाई 18 -- Haldwani News: नैनीताल। शहर की चुंगियों में दूसरे जिलों और राज्यों के दोपहिया वाहनों से 100 रुपये प्रवेश शुल्क लिए जाने का शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संज्ञान लिया है। इस मामले में उन्होंने शहरी विकास निदेशक को प्रवेश शुल्क पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है। बता दें कि नैनीताल में इस तरह दोपहिया वाहनों से शुल्क लिए जाने का बीते दिनों अधिवक्ताओं समेत भाजपा, कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों ने विरोध किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...