Haldwani News: पोस्टर प्रतियोगिता में दिया स्वच्छता के संदेश
हल्द्वानी, सितम्बर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर कन्या वाणिज्य महाविद्यालय में शुक्रवार को नमामि गंगे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता हुई। 'स्वच्छता में नागरिक दायित्व' विषय पर 120 से अधिक छात्राओं ने पोस्टर बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रितिका बिष्ट प्रथम, महक द्वितीय और गुंजन चाम्याल तृतीय रहीं। परमजीत कौर को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. देवकीगिरी गोस्वामी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है। आयोजन में डॉ. गौरव कुमार, डॉ. रुचि राजवार, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. ऋतु तम्टा और डॉ. मंजरी जोशी ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- थलीसैंण महाविद्यालय में छात्रों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.