Haldwani News: पॉलीशीट में लावारिस कुत्तों और बंदरों का आतंक, सहमे लोग
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: फोटो । हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र के पॉलीशीट वार्ड संख्या 5 में लावारिस कुत्तों और बंदरों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के झुंड और बंदरों के जमावड़े के कारण भय का माहौल बना हुआ है। आए दिन गली-मोहल्लों में खेल रहे बच्चों, पैदल चल रहे बुजुर्गों और राहगीरों पर ये जानवर झपट रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों का सड़कों पर निकलना दुभर हो गया है। नगर आयुक्त पारितोष वर्मा का कहना है कि जानवरों से जुड़ी समस्या संज्ञान में आई है। टीम को निर्देशित किया जा रहा है कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के बंध्याकरण और टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.