हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 शुरू किया है। इसके तहत कुमाऊं क्षेत्र में तीन नवंबर को लालकुआं, चार को टनकपुर, पूरनपुर व काशीपुर और पांच नवंबर को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर शिविर लगेंगे। पीआरओ सफदर हुसैन के अनुसार, इन शिविरों में पेंशनर्स को डिजिटल प्रमाणीकरण और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें लंबी लाइनों और अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और उनकी पेंशन सुचारू रूप से मिलती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...