Haldwani News: पीड़ितों को भटकाने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड होंगे: एसएसपी
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को हल्द्वानी में मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने सख्ती बरतते हुए कहा कि साइबर ठगी के शिकार लोगों को भटकाने वाले पुलिसकर्मी तत्काल सस्पेंड किए जाएंगे। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को समय से पूरा करने और आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सराहनीय कार्य करने वाले 48 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।कोतवाली सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने घटित अपराधों, कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध और पुलिसिंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट और डिजिटल पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाए। साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, पीड़ितों की धनराशि वापसी के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.