हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजेंद्र नगर वार्ड 12 में बदहाल सड़कों का निर्माण छह माह बाद भी शुरू न होने पर पार्षद प्रीति आर्या का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मंगलवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताई। साथ ही जल्द निर्माण शुरू न होने पर विभागीय कार्यालय में तालाबंदी को चेताया।पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि वार्ड की गली नंबर एक और दो की सड़कों के निर्माण के लिए करीब छह माह पहले ही लोनिवि को धनराशि उपलब्ध करा दी थी। इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इससे लोगों को धूल, गड्ढों और आवागमन की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवा नेता हेमंत साहू ने कहा, पूरी सड़क खोदकर निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए। इससे सड़कें टिकाऊ रहेंगी और लोगों को बार-बार ...