हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को थामने और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के लिए वन विभाग की ओर से जल्द ही संविदा पर पांच पशु चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा तीन अन्य डॉक्टरों को स्टैंडबाइ (प्रतीक्षा सूची) में रखा जाएगा।

पशु चिकित्सकों की तैनाती लंबे समय से विभिन्न वन प्रभागों में समर्पित पशु चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठ रही है। विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण अक्सर आदमखोर या हिंसक हुए वन्य जीवों को रेस्क्यू करने, इलाज देने या ट्रेंकुलाइज (बेहोश) करने में वन विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गुलदार समेत अन्य वन्यजीवों के हिंसक होने पर उन्हें रेस्क्यू करने की मुख्य जिम्मेदारी पशु चिकित्सक की ही होती है। पर्वतीय वन ...