हल्द्वानी, नवम्बर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाना लगातार जोखिम भरा साबित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि पहाड़ के भौगोलिक हालात और सर्पीले रास्तों से परिचित स्थानीय चालक भी सुरक्षित ड्राइविंग में पीछे नजर आ रहे हैं। आरटीओ संभाग हल्द्वानी के दुर्घटना संबंधी आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 30 सितंबर 2026 तक 21 महीनों में कुल 43 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए। इनमें उत्तराखंड के 27 और अन्य राज्यों के 16 वाहन शामिल हैं। हादसों के इन आंकड़ों ने चालकों की ड्राइविंग दक्षता, वाहनों की फिटनेस और पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने अब सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया...