हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- Haldwani News: फोटो ........ हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों ने बुधवार को नगर निगम परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन्हें सम्मान और अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा।धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। उनकी जगह सेवानिवृत्त और उनके आश्रितों को जिम्मेदारी दी जा रही है। मांग की गई कि नियुक्ति में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता दी जाए। पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर सफाई व्यवस्था के नाम पर हो रही धांधली पर रोक लगाई जाए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: पदोन्नति न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने दिया आंदोलन का नोटिस इस मौके पर प्रदेश संगठन मं...