हल्द्वानी, अगस्त 7 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एमबीपीजी महाविद्यालय इकाई ने द्वितीय सेमेस्टर और चतुर्थ सेमेस्टर बैक एवं मुख्य परीक्षा के लंबे समय से अटके परिणामों को जारी करने की मांग की। इस मामले में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कॉलेज इकाई अध्यक्ष आर्यन बेलवाल ने बताया कि परिणाम में हो रही अनावश्यक देरी के कारण छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने, छात्रवृत्ति के आवेदन करने, उच्च शिक्षा में दाखिले और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धीरज बिष्ट, यतिन पांडे, कमल पाटनी, नितिन पांडे, हर्षित पाठक और मनोज फुलारा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- UGC NET 2026: रिजल्ट में देरी से उड़े लाखों छात्रों के होश, आंसर की का अता-पता नहीं; छात्र संगठनों ने ...