हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार को परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न मार्गों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 105 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 6 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि विभाग की प्रवर्तन टीमों ने हल्द्वानी-कालाढूंगी, हल्द्वानी-नैनीताल, बरेली रोड और रुद्रपुर मार्ग पर ई-रिक्शा, ऑटो, ट्रक, बस व दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। अभियान का नेतृत्व परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, अनुभव आर्या, अपराजिता पांडे तथा परिवहन सहायक निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश व नंदन रावत ने किया। कार्रवाई के दौरान ओवरलो...