Haldwani News: परिजनों की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर कक्षा 12 की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। कालाढूंगी रोड स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में कक्षा 12 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय ज्योति अपनी मां के साथ छड़ायल के संगम विहार में रहती थी। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह किसी बात को लेकर उसे डांट पड़ी थी। इसके बाद उसने नाश्ता किया और दिन में अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि पुलिस ने शव को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.