हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। गोरापड़ाव स्थित एक स्कूल में रविवार को पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से पंखुड़ियां-2026 सीजन-16 के ऑडिशन आयोजित किए गए। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे 100 से अधिक प्रतिभागियों ने डांसिंग, सिंगिंग और मॉडलिंग में प्रतिभा दिखाई। डांसिंग में अर्बन, कंटेंपरेरी, हिप-हॉप, बॉलीवुड, उत्तराखंडी, राजस्थानी और पंजाबी समेत विभिन्न नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां दी गईं। सिंगिंग और मॉडलिंग में भी प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। डांस के निर्णायक राहुल रियांश और सिंगिंग के निर्णायक दीपू मेहरा रहे। संचालन नेहा बिष्ट ने किया। संस्था अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि चयनित प्रतिभागी 15 नवंबर को हल्दूचौड़ में होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रतिभा दिख...