हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल जिले से स्थानांतरित होकर अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे छह निरीक्षकों शुक्रवार को कोतवाली सभागार में विदाई दी गई। इस दौरान कालाढूंगी के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ऊधमसिंहनगर, हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता बागेश्वर, भवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा अल्मोड़ा, तल्लीताल प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बागेश्वर, वनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल पिथौरागढ़, मुखानी प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र जोशी अल्मोड़ा में सेवाएं देंगे। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ भवाली विनय सिंह, सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, सीओ ऑप्स समी...