हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल रोड में सीवर लाइन डालने के दौरान पेयजल लाइन टूटने से सोमवार शाम लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पेयजल निगम नैनीताल रोड में नई सीवर लाइन डालने का काम कर रहा है। सोमवार को कालटैक्स के पास मशीन से खुदाई के दौरान चार इंच मोटी मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। इससे कालटैक्स और निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पीछे स्थित करीब 100 घरों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। अचानक पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सतीश बिष्ट ने बताया कि जल निगम को जल्द लाइन ठीक करने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 10 पंपिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...