Haldwani News: नैनीताल में गुनगुनी धूप खिलने से मिली राहत
हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है जिसके चलते मौसम सुहाना बना हुआ है और ठंड से भी राहत मिल रही है। बीते कुछ दिनों से शहर में सुबह और शाम धीरे-धीरे ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है| वहीं दोपहर में धूप के चलते मौसम सामान्य बना हुआ है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं|आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की भी संभावना जताई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.