हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन ठगी की रकम वापस दिलाने में पुलिस को सीमित सफलता मिली है। सितंबर तक जिले में साइबर ठगी की 2410 से अधिक शिकायतें पुलिस तक पहुंच चुकी थीं। जिनमें से अधिकांश मामलों में नोटिस तामिल किए गए हैं। देश के कई राज्यों से ठगी को अंजाम दिया गया था। जिले में करीब ढाई हजार लोगों से 10.55 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई। इसके सापेक्ष पुलिस अब तक करीब 12 लाख रुपये ही पीड़ितों के खातों में वापस करा पाई है। यानी ठगी गई कुल रकम का लगभग एक प्रतिशत ही पीड़ितों को वापस मिल सका है। मिली जानकारी के मुताबिक साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 2.29 करोड़ रुपये होल्ड कराए हैं। होल्ड की गई रकम को संबंधित खातों में आ...