हल्द्वानी, अगस्त 7 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ज्योलीकोट ने सेंट एंथोनी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बीएससी नर्सिंग छठे सेमेस्टर एवं जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने रोल-प्ले प्रस्तुत कर स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निराकरण किया। शिशु के जीवन के पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व पर विशेष जोर दिया। स्कूली छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। समापन पर नैंसी ग्रुप के प्रबंध निदेशक इंजीनियर आईपी सिंह एवं निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी। इस दौरान सेंट एंथोनी स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर शोभा, स्कूल का स्टाफ, भावना, सृष्टि, सुमन आर्या आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: स्तनपान जागरूकता सप्ताह पर इनर व्हील क्लब न...