हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह ने सोमवार को उत्तराखंड के बनबसा बॉर्डर पर बनने वाले इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का दिल्ली में शिलान्यास किया। भारत और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) की ये व्यवस्था दोनों देशों के संबंधों को नई आर्थिक और सामरिक मजबूती देगी। एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनने से सीमा पार होने वाली गतिविधियां एक ही परिसर से संचालित हो सकेंगी। वर्तमान में सीमा पार सामान भेजने वाले व्यापारियों को कस्टम क्लीयरेंस, जांच और परिवहन संबंधी कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। आईसीपी में इन सभी व्यवस्थाओं को एक जगह उपलब्ध कराने की योजना है। यहां मालवाहक वाहनों के लिए अलग टर्मिनल, वेयरहाउस, कोल्ड स्ट...