Haldwani News: निजी खर्चे से सुरक्षा दीवार लगाने की अनुमति देने की मांग
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: कालाढूंगी। चकलुआ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसीलदार पूजा शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में निहाल, बौर और मेथीशाह नालों के उफान से गुलजारपुर, विदरामपुर, सकतपुर सहित कई गांवों में भारी भू-कटाव हो रहा है और कृषि भूमि बह रही है। प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने मांग की कि काश्तकारों को निजी खर्चे से अपनी जमीन बचाने के लिए सुरक्षा दीवार और पुलिया निर्माण की अनुमति दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह कार्की, जनार्दन जोशी, पुष्कर सिंह बिष्ट, सरताज फारुकी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.