Haldwani News: निःशुल्क शिविर में 232 मरीजों की जांच
हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजपुरा रैन बसेरा धोबी घाट के पास बुधवार को निःशुल्क मैरीना मेमोरियल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व दर्जाधारी ललित जोशी, पार्षद प्रीति आर्या और पार्षद मुन्नी कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 232 मरीजों की जांच कर उपचार किया। दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान दांत, आंख, हड्डी-जोड़ और हृदय संबंधी जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर और ईसीजी की सुविधा दी गई। हेमंत साहू, हेमलता जेकब, जेकब जूलियस, जूलियस मैसी, ट्रीज़ा चौहान, प्रदीप कुमार, ध्रुव कश्यप मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.