Haldwani News: ना बॉलर चले, ना बल्लेबाज, पारी और 66 रन से हारी उत्तराखंड की टीम
हल्द्वानी, अक्टूबर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मंगलवार को तमिलनाडु ने उत्तराखंड को पारी और 66 रन से करारी शिकस्त दी। तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर की घातक गेंदबाजी और अजीत राम (4 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के आगे उत्तराखंड की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पहली पारी में उत्तराखंड के महज 134 रनों के जवाब में तमिलनाडु ने 313 रन बनाकर 179 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में भी उत्तराखंड के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और पूरी टीम महज 113 रन पर ही सिमट गई। टीम का निचला क्रम इतना लाचार दिखा कि आखिरी 5 विकेट सिर्फ 10 रन के भीतर गिर गए। उत्तराखंड के लिए दूसरी पारी में देगा निश्चल ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। इसके अलावा लक्ष्य रायचंदानी (19), अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.