हल्द्वानी, अक्टूबर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाजपा नेता विकास भगत ने रविवार को वार्ड संख्या 40 लोहरियासाल तल्ला में लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को सुना। क्षेत्रवासियों ने चौफुला से ऊंचापुल होते हुए तीन मूर्ति मंदिर, हिम्मतपुर तल्ला तक करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से नहर कवरिंग का कार्य पूरा होने पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत का आभार जताया। विकास भगत ने कहा कि नहर कवरिंग से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान नवनियुक्त पार्षद संजय भोजक का स्वागत किया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आनंद दुर्गापाल, पार्षद प्रमोद पंत, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष पलड़िया, हीरा सिंह बिष्ट, देवेंद्र दफोटी, बलवंत सिंह भोजक, विशंभर दयाल पांडे, नीलम काला, चंद्रकला, लता तिवारी, डीके जोशी, धनुली तिवारी, भगवती जोशी, आनंद बोरा, हेमा चिलवाल, ...