हल्द्वानी, नवम्बर 9 -- Haldwani News: ​खटीमा। शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले हुई इस हृदयविदारक घटना से दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।हादसा शनिवार देर रात करीब 8:30 बजे हुआ। ग्राम वनगवां निवासी जोगेन्द्र सिंह उर्फ चिंटू पुत्र जीत सिंह, उम्र 35 वर्ष तथा हरि सिंह उर्फ नटटा पुत्र वीर सिंह, उम्र 40 वर्ष पोलीगंज रेलवे क्रॉसिंग संख्या 14 सी से महज 200 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए थे। इसी दौरान टनकपुर से देहरादून की ओर जा रही ट्रेन संख्या 15020 वहां से गुजरी, जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलते ही स्त्रहमील पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति का जायजा...