Haldwani News: नशे की गिरफ्त में नाबालिगों के भविष्य पर जताई चिंता
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर चिंता जताई। मंगलवार को हुई बैठक में कहा कि पिछड़ी और मलिन बस्तियों में के कई बच्चे पढ़ाई छोड़कर नशे की लत में फंस रहे हैं। निजी स्कूल-कॉलेजों के आसपास भी नशे के कारोबारी गिरोह सक्रिय हैं। प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट गंगा प्रसाद ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस और प्रशासन को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में लक्ष्मी नारायण, चंदन राम, हरीश राम, इरशाद अंसारी, अंशुमान सिंह, रमेश चंद्र, दीपक कुमार, कविता देवी और चंपा देवी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.