Haldwani News: नदी-नालों किनारे बसे 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का नोटिस
हल्द्वानी, जुलाई 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मानसून के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार को हल्द्वानी के संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। इस दौरान टीम ने नदी-नालों के किनारे रह रहे 150 लोगों को नोटिस देते हुए सुरक्षित स्थान में जाने के निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार कुलदीप पांडे एवं राजस्व विभाग की टीम ने रकसिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला और गौला नदी के किनारे बसे क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में खतरे की जद में आने वाले करीब 150 भवनों और स्ट्रक्चर को चिह्नित करते हुए संबंधित परिवारों को नोटिस जारी किए गए। जिला प्रशासन ने नोटिस के माध्यम से स्पष्ट किया है कि मानसून के दौरान नालों और गौला नदी का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.