Haldwani News: नदीम ने दिनरात ऑटो चलाकर दो³नों बेटों को बना दिया डॉक्टर
हल्द्वानी, जुलाई 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर बीते 32 सालों से ऑटो चलाकर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाले नदीम उद्दीन सिद्दीकी के घर में जश्न का माहौल है। इसका कारण उनके दो होनहार बेटे हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से साबित कर दिया कि सपने किसी अभाव के मोहताज नहीं होते। गौजाजाली के जोशी विहार निवासी नदीम के बड़े बेटे के बाद अब छोटे बेटे रहबर सिद्दीकी ने भी नीट परीक्षा पास कर ली है। अब एक ही छत के नीचे दो-दो डॉक्टर तैयार होंगे। नदीम के परिवार में उनकी पत्नी उरूज सिद्दीकी, दो बेटे और एक छोटी बेटी अक्षा हैं। नदीम के बड़े बेटे हैदर सिद्दीकी ने चार साल पहले नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। वे वर्तमान में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चौथे वर्ष के छात्र हैं। वहीं, छोटे बेटे रहबर सिद्दीकी ने इस बार नीट में 558 अंक हासिल कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.