हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम परिसर में महिलाओं का दीवाली बाजार शुरू हो गया है। बुधवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने महिला समूहों द्वारा निर्मित बताशे एवं खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टालों का उद्घाटन किया। यहां दीवाली से जुड़े अन्य सामानों की बिक्री भी की जा रही है। इस मौके पर मेयर ने कहा कि लोगों को त्योहार पर शुद्ध उत्पाद देने के लिए महिला समूहों ने मिलकर बताशे और खिलौनों का निर्माण किया है। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और जनसामान्य को इससे जोड़ना है। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ ही स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की सजीं दुकानें उन्होंने लोगों से खरीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि निगम...