Haldwani News: नगर निगम ने नैनीताल रोड से हटाए अवैध होर्डिंग
हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच शहर में बिना अनुमति लगाए गए अवैध होर्डिंग्स और बैनरों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को नैनीताल रोड पर अभियान चलाते हुए निगम की टीम ने सार्वजनिक संपत्तियों व स्ट्रीट लाइट पोल पर टांगे गए दर्जनों होर्डिंग जब्त कर लिए। छात्र नेताओं द्वारा बिजली के पोल, डिवाइडरों और दीवारों पर बेतरतीब तरीके से होर्डिंग लगा दिए गए थे, जिससे शहर का सौंदर्य प्रभावित होने के साथ ही यातायात में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.