Haldwani News: नगर निगम के एसएसजी बनाएंगे खिलौने और बताशे
हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दीपावली पर नगर निगम के स्वयं सहायता समूहों (एसएसजी) की महिलाओं द्वारा बनाए गए मिट्टी के खिलौने और बताशे बाजार में बिकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए छह समूहों को चिह्नित कर प्रशिक्षण दिलाया है। समूहों को निर्माण के लिए जगह और जरूरी संसाधन भी निगम उपलब्ध कराएगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए छह समूहों से जुड़ी महिलाओं को खिलौना और बताशा निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि उत्पादों की गुणवत्ता बाजार की मांग के अनुसार हो सके। अब इनके माध्यम से निर्माण शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम समूहों को जरूरी संसाधन और जगह उपलब्ध कराएगा। तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए दीपावली से पहले शहर में विभिन्न स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.