हल्द्वानी, नवम्बर 17 -- Haldwani News: कालाढूंगी, संवाददता। विश्व प्रसिद्ध वन्यजीव प्रेमी जिम कॉर्बेट के बसाए गांव छोटी हल्द्वानी के होम स्टे संचालक इन दिनों सरकार के नए आदेश से परेशान हैं। सरकार की ओर से जारी नए निर्देशों के तहत नगर पालिका क्षेत्र में संचालित होम स्टे संचालकों को बेड एंड ब्रेकफास्ट(बीएंडबी) के अंतर्गत पंजीकरण कराने या फिर होम स्टे संचालन बंद करने की बात कही गई है।इस आदेश के बाद गांव के होम स्टे संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। होम स्टे संचालकों का कहना है कि छोटी हल्द्वानी गांव का ऐतिहासिक महत्व है। वर्ष 1915 में जिम कॉर्बेट ने इस गांव को बसाया था। तभी से यह गांव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। वर्ष 2004 से गांव को हेरिटेज ट्रेल के रूप में ईको टूरिज्म से जोड़ा गया है। यहां लंबे ...