हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल में चल रहे नंदा देवी महोत्सव का असर मंगलवार को रोडवेज की कमाई पर भी दिखा। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही के साथ दिल्ली, देहरादून और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की आय में उछाल आया। हल्द्वानी डिपो ने जहां 17.32 लाख रुपये के दैनिक लक्ष्य के मुकाबले 17.72 लाख रुपये की आय दर्ज की, वहीं काठगोदाम डिपो ने 12.95 लाख रुपये कमाए। अधिकारियों के मुताबिक काठगोदाम की यह आय सामान्य दिनों की तुलना में करीब 20 फीसदी अधिक रही। यह भी पढ़ें- नंदा देवी मेले में रोडवेज ने 6.60 लाख कमाए यह भी पढ़ें- Nainital News: मुख्यमंत्री धामी आज नैनीताल में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...