Haldwani News: धूम्रपान और चूल्हे का धुआं बना रहा फेफड़ों का दुश्मन
हल्द्वानी, नवम्बर 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के टीबी एवं श्वास रोग विभाग की ओर से बुधवार को विश्व सीओपीडी दिवस पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के खतरों, लक्षणों और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि सीओपीडी फेफड़ों की एक गंभीर दीर्घकालिक बीमारी है, जिसमें वायु नलिकाओं में सूजन और संकुचन से सांस लेने में तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि धूम्रपान इसका सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा पहाड़ी व ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाला धुआं विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बच्चों में निमोनिया के लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.