हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं में धान खरीद केंद्रों की कमी और फसल का उचित मूल्य न मिलने से लघु व सीमांत किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से धान खरीद व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अधिवक्ता गंगा प्रसाद ने सरकार को पत्र भेजकर कहा कि पर्याप्त क्रय केंद्र न होने से किसानों को उपज बेचने में परेशानी हो रही है। खेती की बढ़ती लागत, खाद-बीज, सिंचाई और परिवहन खर्च के बीच उचित मूल्य न मिलना और भुगतान में देरी किसानों की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर रही है। उन्होंने मांग की कि कुमाऊं के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार नए धान क्रय केंद्र खोले जाएं, जि...