हल्द्वानी, अगस्त 7 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। दमुवाढूंगा की हिमालयन कॉलोनी में दो महीने से पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिलने से नाराज लोग शुक्रवार को तिकोनिया स्थित जल संस्थान के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की।स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब पांच सौ लोगों की आबादी को दो महीने से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय टैंकर नहीं आने पर निजी टैंकर से पानी मंगाने पर आर्थिक संकट बना हुआ है। समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। कनिष्ठ अभियंता सोहन रावत ने समस्या का स्थायी समाधान होने तक जरूरत के अनुसार पानी भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान बिशन लाल, रमेश चंद्र पंत, उत्पल कुमार, एनके आर्य, हरीश आर्...