हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वनभूलपुरा और हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से बाइक चोरी के दो मामले सामने आए हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रानगर में किराये पर रहने वाले नाजिम ने तहरीर देकर बताया कि मूल रूप से वार्ड नंबर 24 मोहल्ला मोहम्मदपुर बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पांच अक्तूबर की रात उसने अपनी बाइक इंद्रानगर में घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। दूसरे मामले में आजाद नगर मोहसिन अली ने तहरीर देकर बताया कि एक अगस्त को वह अपने भाई वसीम अहमद के पास गए थे और बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। ठंडी सड़क केटीएम शोरूम के पास से दोपहर दो बजे बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति लाल टी शर्ट में तिकोनिया...