हल्द्वानी, अक्टूबर 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बिजली की लाइनों का मेंटेनेंस कार्य किए जाने से सोमवार को तेरहबीघा बिजलीघर से पांच घंटे बिजली कटौती हुई। जिससे दो फीडर से जुड़े लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दीपावली पर्व से पहले ऊर्जा निगम लाइन मेंटेनेंस का काम कर रहा है। सोमवार को तेरहबीघा बिजलीघर से जुड़े धान मिल और मंडी फीडर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहे। इस दौरान इनसे जुड़े क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने से पांच घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि दीपावली पर मांग के अनुसार सप्लाई बेहतर करने के लिए मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...