Haldwani News: दोस्तों के साथ भुजियाघाट में पार्टी करने गया किशोर उफनते गधेरे में बहा
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भुजियाघाट स्थित गधेरे में शनिवार दोपहर दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचा 17 वर्षीय किशोर अचानक आए पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने देर शाम तक काठगोदाम बैराज तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका। प्रशासन की तमाम चेतावनियों और अपीलों के बावजूद लोग नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार रामपुर रोड टीपीनगर निवासी अशोक टम्टा का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य टम्टा शनिवार दोपहर अपने छह अन्य दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी करने घर से निकला। सभी सात लोग भुजियाघाट स्थित एक गधेरे के पास पहुंचे और पार्टी के बाद नहाने के लिए गधेरे में उतर गए। कोतवाली काठगोदाम के प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि दोपहर करीब साढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.