Haldwani News: देहरादून में आज रैली के लिए ऐक्टू ने कसी कमर
हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। देहरादून में ऐक्टू के आह्वान पर होने वाली रैली व धरना-प्रदर्शन की तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार को उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) के प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पाण्डेय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि न्यूनतम वेतन, पेंशन, नियमितीकरण, ठेका प्रथा की समाप्ति और चार लेबर कोड की वापसी सहित विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को विशाल रैली व धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रैली के बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.