Haldwani News: देवीपुरा-सौड मोटरमार्ग पर डामरीकरण की मांग
हल्द्वानी, जुलाई 4 -- Haldwani News: कोटाबाग, संवाददाता। देवीपुरा-सौड मोटर मार्ग की मरम्मत और डामरीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। जनप्रतिनिधियों ने 10 दिन के भीतर कार्य शुरू न होने पर ब्लॉक मुख्यालय में धरना देने की चेतावनी दी। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कोटाबाग को नैनीताल से जोड़ने वाला यह मार्ग पिछले कई वर्षों से उपेक्षित है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, किनारों पर झाड़ियां और करीब 450 मीटर का स्लाइडिंग जोन बना हुआ है। 2022 की आपदा में क्षतिग्रस्त इस मार्ग की आज तक सुध नहीं ली गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, नैनीताल सांसद, नैनीताल विधायक को भी भेजी गई है। यह भी पढ़ें- Champawat News: सड़क ठीक करने को लेकर ज्ञापन दिया ज्ञापन देने वालों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.