हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। देवलचौड़ ग्राम सभा में मंगलवार को पूर्व दर्जाधारी और भाजपा नेता महेश शर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को दो-दो फलदार पौधे बांटे गए। पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के आवास में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को आम और कटहल का पौधे बांटे गए। भाजपा नेता महेश शर्मा ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए एक वृक्ष मां के नाम अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, त्रिलोक निगल्टिया, अर्चना पडियार, बालम सिंह बिष्ट, भुवन आर्या, तारादत्त पांडे, विजय सिंह, पुष्पा आर्य, दीवान सिंह मेहरा, नकुल आर्य, कैलाश सिंह बिष्ट, जगदीश शर्मा, भैरव शर्मा, राजू कन्याल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Au...