Haldwani News: दूसरे नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को हल्द्वानी के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शीतला माता मंदिर, कालीचौड़ मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, सूर्या देवी मंदिर और कालू सिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ की। महिलाओं ने पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर मां के समक्ष शीश नवाया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से माहौल भक्तिमय बना रहा। नवरात्र के दूसरे दिन भी घरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। यह भी पढ़ें- Nainital News: दूसरे नवरात्र पर मां नयना देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु पं. न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.